हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुवाद समूह की रिपोर्ट के अनुसार, याइर गोलान, इसराइल के "डेमोक्रेट्स" पार्टी के अध्यक्ष ने, सियोनी रिजीम के प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहू पर "झूठ बोलने" का आरोप लगाया और कहा: नेतन्याहू ने "ऐतिहासिक विजय" का वादा किया था, जबकि इसराइल अपने इतिहास की सबसे बुरी स्ट्रैटेजिक हार से सामना हुआ।
गोलान ने कहा: खून बहाया गया, नागरिक मारे गए और सैनिक शहीद हुए, और सभी इसराइलियों को बंकरों में जाना पड़ा। नेतन्याहू, स्मोत्रिच और बेन-ग़वीर की सरकार एक बार फिर विजय प्राप्त करने में नाकाम रही।
गोलान ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जंग के उद्देश्य पूरे नहीं हुए; ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं हुआ, बैलिस्टिक ख़तरा अभी भी बरकरार है और ईरान का तंत्र अभी भी मौजूद है, बल्कि जंग से पहले की तुलना में अधिक मज़बूत होकर उभरा है।
उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के पास अभी भी समृद्ध यूरेनियम मौजूद है, वह हुर्मुज़ स्ट्रेट को नियंत्रित करता है और शर्तें तय करता है, जबकि इसराइल उसी तरह मैदान से ग़ायब है जैसा कि ग़ज़ा में हुआ, न तो निर्णय लेता है और न ही कोई प्रभाव डालता है।
गोलान ने अपनी बात इस वाक्य के साथ समाप्त की कि वही तस्वीर दोहराई जा रही है: इसराइली सेना जीतती है लेकिन इसराइल हारता है; एक नाकाम, अतिवादी और ख़तरनाक सरकार की वजह से जो राजनीतिक सुरक्षा हासिल करने में असमर्थ है।
उन्होंने जो कुछ हुआ, उसे ऐतिहासिक जीत नहीं, बल्कि एक विनाशकारी हार करार दिया।
आपकी टिप्पणी